Class-XLatest Update

अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थ व्यवस्था की जीवन रेखाएँ 10th important Questions 2021




Social Science Class 10th CBSE important Questions 2021

Samajik Vigyan class 10 important

10th class sst in Hindi important Q & A

 सामाजिक विज्ञान class 10th important Questions 2021




 

कक्षा 10 समाजिक विज्ञान – कक्षा 10वीं के छात्र हमारे इस पेज से समाजिक विज्ञान के नोट्स प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10 समाजिक विज्ञान के सभी भाग (राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र) के नोट्स इस पेज पर नीचे दिया गया है। अगर आप परीक्षा में पूछे जानें वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्न जानना चाहते हैं तो 10वीं सामाजिक विज्ञान के नोट्स डाउनलोड कर सकते हैं। नोट्स की सहायता से आप अपनी परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं। छात्र नोट्स में दिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को हल कर सकते हैं। प्रश्नों को हल करने के बाद आप अपने उत्तरों की जांच भी आसानी से कर सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर भी नोट्स में दिये गए हैं। कक्षा 10वी के छात्रों को बता दें कि आप नोट्स और महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के साथ – साथ अभ्यास पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र रोज एक अभ्यास पत्र को हल करने की कोशिश करें। 

कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान के नोट्स, महत्त्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास पत्र

कक्षा 10 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारे पेज से 10वीं सामाजिक विज्ञान के सभी विषयों के नोट्स प्राप्त कर सकते हैं। नोट्स का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। नोट्स, महत्त्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास पत्र को हल करने के बाद छात्र सभी विषयों को गहराई से समझ सकते हैं। अगर आप नोट्स में दिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास पत्र को हल करने की तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पेज को नीचे तक पढ़ सकते हैं।

सामाजिक विज्ञान class 10th important Questions 2021




अध्याय 7 ( रष्ट्रीय अथ व्यवस्था की जीवन रेखाएँ )

प्र .1 रेल परिवहन की अपेक्षा सडक परिवहन अधिक महत्व पूर्ण है । कारण देकर स्पष्ट कीजिए । ( 2013 , 2016 )

Ans – ●रेल की तुलना में सड़कें बनाने की लागत कम पड़ती है।

●सड़कें ऊबड़-खाबड़ और विछिन्न भूभागों पर भी बनाई जा सकती हैं।

●अधिक ढ़ाल वाले क्षेत्रों और पहाड़ियों पर भी आसानी से सड़कों का निर्माण किया जा सकता है।

●कम लोगों तथा कम सामान को छोटी दूरी तक पहुँचाने के लिये सड़क मार्ग से जाने में कम खर्चा पड़ता है।

●घर-घर तक सामान और सेवाएँ पहुँचाना सड़कों के कारण संभव हो पाता है।

●स‌ड़क परिवहन से परिवहण के अन्य साधनों तक कड़ी का काम किया जा सकता है।

प्र .2 सडक घनत्व क्या है । भारत में सड़कों का औसत घनत्व कितना है । भारत मे सडक घनत्व की दृष्टि से उच्च और निम्न घनत्व वाले राज्यों के नाम बताइए । ( 2013 )

Ans – प्रति 100 वर्ग किमी में उपलब्ध सड़क की लंबाई को सड़क घनत्व कहते हैं। हमारे देश में विविध प्रकार की भौगोलिक संरचना पाई जाती है। इसलिये यहाँ सड़कों का फैलाव एक समान नहीं है। जम्मू कश्मीर में सड़क घनत्व 10 किमी प्रति वर्ग किमी है तो केरल में यह आँकड़ा 375 किमी है। 1996 – 97 के आँकड़ों के अनुसार पूरे देश का सड़क घनत्व 75 किमी है।




प्र .3 भारतीय रेलो ने अर्थ व्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है । स्पष्ट कीजिए । ( 2015 )

Ans – भारतीय रेलवे की भूमिका
●भारतीय रेलवे को भारत के मध्यम एवं निम्न वर्ग की यात्रा स्मृतियों में एक महत्त्वपूर्ण स्थान हासिल है। भारतीय रेल को भारत में प्रचलित यात्रा साधनों के बीच परिवहन का सबसे किफायती साधन माना जाता है।
●एक छोटे से संगठन के रूप में शुरू हुआ भारतीय रेलवे आज भारत के आर्थिक-सामाजिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और लगभग 1.3 मिलियन कर्मचारियों के साथ यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा नियोक्ता है।
●सेवा क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सेवा क्षेत्र का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा होने के नाते रेलवे भी देश के आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दे रहा है।
●भारतीय रेलवे न केवल प्रत्यक्ष रूप से बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से भी देश में रोज़गार के सृजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्र .4 भारत के उत्तरी पूर्वी भागो के लिए हवाई मार्गों को प्राथमिकता क्यो दी जाती है स्पष्ट कीजिए । ( 2014)
Ans – उत्तर-पूर्व भारत, जिसमें आठ राज्य शामिल हैं अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम, भौगोलिक रूप से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है, नेपाल और बांग्लादेश द्वारा घिरी जमीन के एक संकीर्ण गलियारे से। दशकों तक, इन बुनियादी ढांचे और सीमित कनेक्टिविटी ने इन राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा डालने का काम किया है।
यह कि भौगोलिक दशाओ व पहाड़ी रास्तो के कारण यहां सड़के बनाना एक कठिन कार्य हैं , जिसके कारण भारत के उत्तरी पूर्वी भागो के लिए हवाई मार्गो को प्राथमिकता दी जाती हैं




प्र .5 भारत मे रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारको को स्पष्ट कीजिए । ( 2013 )
Ans
रेलमार्ग को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक :
(1) भू-आकृतिक
(2) आर्थिक व प्रशासकीय
●भू-आकृतिक कारक :
1. विस्तृत समतल भूमि रेल परिवहन के विकास में सहायता करते हैं।
2. बिहार तथा असम के बाढ़ वाले मैदान तथा हिमालय पर्वतों के उबड़¬-खाबड़ क्षेत्रा से बहुत कम रेल मार्ग निकलते हैं।
3. राजस्थान का रेतीला रेगिस्तान तथा सह्याद्रि पर्वतीय मार्ग रेल परिवहन के विकास के लिए अनुकूलित होते हैं।
●आर्थिक कारक:
1. रेल परिवहन के विकास में मैदानों पर अत्यधिक कृषि तथा उद्योगों की गतिविधियाँ समर्थ करती है।
2. भारत की राजधानी नर्इ दिल्ली उत्तरी क्षेत्रों में स्थित है।
रेल परिवहन की उपयोगिता :
1. यह मुख्यतया लम्बी दूरी वाले याित्रायों को ले जाता है।
2. राष्ट्र के अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है।
3. लौह तथा इस्पात उद्योग रेल परिवहन पर निर्भर है।
4. अनेक लोगों को लाकर यह राष्ट्र के समाकलन में प्रमुख भूमिका निभाता है।
5. स्थानों से पदार्थों के बड़े भागों को ले जाते हैं।

प्र .6 भारतीय रेलों की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए । ( 2012 )

Ans – भारतीय रेल परिवहन की समस्याऐं :

1. मुख्यतया अनेक मार्ग बहुत पुराने हैं।
2. अनेक यात्राी बिना टिकट के यात्रा करते हैं।
3. लोग अधिकांशतया चैन खींच लेते हैं, जिससे रेल परिवहन को हानि उठानी पड़ती है।
4. लगातार होने वाली दुर्घटनाओं के कारण भी रेल परिवहन को हानियों का सामना करना पड़ता है।
5. वायुमार्ग इसे कठिन प्रतिस्पर्धा देता है।




प्र .7 पाइप लाईन परिवाहन के दो लाभ बताइए ।

Ans – पाइपलाइन परिवहन की उपयोगिता :
1. इसका प्रयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक तथा गैस क्षेत्रा से उपलब्ध गैस शोधनशालाओ, उर्वरक कारखानों व बड़े ताप विध्युत गृहों तक पहुँचाने में किया जाता है।
2. ठोस पदार्थों को तरल अवस्था (Slurry) में परिवर्तित कर पाइपलाइनों द्वारा ले जाया जाता है।
3. सुदूर आंतरिक भागों में स्थित शोधनशालाऐं जैसे बरौनी, मथुरा, पानीपत तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइपलाइनों के जाल के कारण ही संभव हो पार्इ है।
4. पाइपलाइन बिछाने की प्रारम्भिक लागत अधिक है लेकिन इसको चलाने की (Running) लागत न्यूनतम है।

प्र .8 जल परिवाहन के प्रमुख लाभ बताइए । ( 2014 )

Ansजल परिवहन किसी भी देश को सबसे सस्ता यातायात प्रदान करता है क्योंकि इसके निर्माण में परिवहन मार्गो का निर्माण नहीं करना पड़ता और केवल परिवहन के साधनों से ही यातायात किया जाता है। इतना अवश्य है कि इसके लिए प्राकृतिक अथवा कृत्रिम जलपूर्ण मार्ग आवश्यक होते हैं। हमारे देश में आन्तरिक एवं सामुद्रिक दोनों प्रकार का जल परिवहन किया जाता है। आन्तरिक जल परिवहन की दृष्टि से देश में प्राचीनकाल से ही नदियों के माध्यम से यातायात किया जाता था। वर्तमान में देश में लगभग 14,500 किमी लम्बा नौगम्य जलमार्ग है, जिसमें नदियाँ, नहरें, अप्रवाही जल यथा झीलं आदि संकरी खड़ियाँ शामिल हैं। देश की प्रमुख नदियों में 3,700 किमी लम्बे मार्ग का ही उपयोग किया जा रहा है। जहाँ तक नहरों का प्रश्न हैं, 4,300 किमी लम्बी नौगम्य नहरों से मात्र 900 किमी तक की दूरी की नौकाओं द्वारा परिवहन के उपयुक्त है। वर्तमान में आन्तरिक जल परिवहन के माध्यम से लगभग 160 लाख टन माल की ढुलाई प्रतिवर्ष की जा रही है।

प्र .9 वायु परिवहन के चार लाभ व दो हानियां बताइए । ( 2011 , 2012 )

Ans – वायु परिवहन के लाभ:
1. आज वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
2. इसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों जैसे- ऊँचे पर्वत, मरूस्थलों, घने जंगलों व लम्बे समुद्री रास्तों को सुगमता से पार किया जा सकता है।
3. जल्दी खराब होने वाले उत्पादकों के व्यापार को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
4. रेल परिवहन तथा सड़क परिवहन के दबाव में कमीं करते हैं।
5. 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ था।
संचार सेवाऐं

वायु परिवहन के हानियां :
1. अन्य परिवहन के मुकाबले ज्यादा खर्चीला




प्र .10 भारत मे डाक व संचार मे शीघ्रता लाने के लिए कितने डाक मार्ग बनाए गए है । इनके नाम बताइए । ( 2014 )

Ans – भारत में 9 पिन क्षेत्र हैं। पिनकोड का पहला अंक भारत (देश) के क्षेत्र को दर्शाता है।

प्र .11 व्यापार का अर्थ बताइए स्थानीय व्यापार और राज्य स्तरीय व्यापार मे अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

Ans – राज्य और देशों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।
एक देश में दो स्थानों पर वस्तुओं का आदान-प्रदान स्थानीय व्यापार कहलाता है अर्थात् देश की सीमा के भीतर किया गया व्यापार स्थानीय व्यापार के अंतर्गत आता है। ये नगरों और गॉंवों के बीच होता है। जबकि दो देशों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है अर्थात् देश की सीमा में रहकर देश से बाहर किया गया व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत आता है।

प्र .12 भारत मे पर्यटक क्यों आते है कारण बताइए । ( 2014 )

Ans – भारत में विशिष्‍ट जैवविविधता वन, नदियाँ, पहाड़ों, ऐतिहासिक स्‍थानों, मंदिरों और तीर्थ स्‍थलों, गुफा, संग्रहालय, स्‍मारक और संस्‍कृति की भरमार होने की वजह से पर्यटन उद्योग में उच्‍च वृद्धि हासिल करने की अपार क्षमता है। इस क्षेत्र में चुनौतियाँ, इन्‍हें सफलतापूर्वक उनके मूल रूप में संरक्षण करने में है और उन्‍हें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिये अभिगमनीय बनाने में हैं। भारत विभिन्‍न श्रेणी के पर्यटन उत्‍पाद प्रदान करता है जैसे कि साहसिक पर्यटन, चिकित्‍सा पर्यटन, परिस्थितिकी पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, क्रूज पर्यटन, बैठकें, सम्‍मेलन और प्रदर्शनी आदि।




प्र .13 व्यापार क्या है । अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का महत्व बताइए। ( 2016 )

Ans – व्यापार (Trade) का अर्थ है क्रय और विक्रय। दूसरे शब्दों में, एक व्यक्ति (या संस्था) से दूसरे व्यक्ति (या संस्था) को सामानों का स्वामित्व अन्तरण एवं मूल्य के बदले सेवा प्रदान करना व्यापार कहलाता है। स्वामित्व का अन्तरण सामान, सेवा या मुद्रा के बदले किया जाता है।

व्यापार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ग्राहकों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैलता है, जिससे आप दुनिया भर में बढ़ सकते हैं। … बेहतर वित्तीय प्रदर्शन वैश्विक बाजार आपको राजस्व के नए स्रोत तक पहुंच प्रदान कर सकता है, जो आपके व्यवसाय को अधिक वित्तीय क्षमता दे सकता है।




error: Content is protected !!