Current Affairs

The World’s Most Powerful Women 2019 – Forbes

इस वर्ष फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूचि में पहले स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल है | एंजेला मर्केल नौवीं बार पहले स्थान पर इस सूचि में आयी है | दूसरे स्थान पर यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष क्रिश्टिन लगार्ड है | फोर्ब्स की इस सूचि में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्थान 34वा है | शक्तिशाली महिलाओं की सूचि में निर्मला सीतारमण ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और इवांका ट्रम्प को भी पीछे छोड़ दिया है | इवांका ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी है | 54 स्थान पर भारत की HCL (Hindustan Computers Limited) की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा है और 65वें स्थान पर दवा कम्पनी बायोकॉन की MD और सीईओ किरण मजूमदार शॉ है |
फोर्ब्स के बारे में
फोर्ब्स एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एव मिडिया कम्पनी है जिसका प्रमुख प्रकाशन द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स | फोर्ब्स के संस्थापक बर्टी चार्ल्स फोर्ब्स है , जिन्हे बी सी फोर्ब्स के नाम से भी जाना जाता है | फोर्ब्स की स्थापना 1917 में की गयी थी | फोर्ब्स एक अमेरिकी व्यपार पत्रिका है जिसके अंतर्गत व्यापर , प्रौद्योगिकी , बाजार , व्यक्तिगत वित्त , उद्यमी , नेतृत्व , फोर्ब्स लाइव विचार एवं सूचियां शामिल है |
* फोर्ब्स तात्कालिक प्रधान संपादक स्टीव फोर्ब्स है जो बर्टी चार्ल्स फोर्ब्स के बेटे है|
* संपादक – रेन्डेल लेन
मुख्य तथ्य
* फोर्ब्स 2019 विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूचि में पहले स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल है |
* इस सूचि में दूसरे स्थान पर यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष क्रिश्टिन लगार्ड है |
* तीसरे स्थान पर यू एस हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी है |
* 29 वें स्थान पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना है|
* भारत की वित्त मंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 34वें स्थान पर है |
* ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय इस सूचि में 40वें स्थान पर है |
* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प 42वें स्थान पे है |
* 54वें स्थान पर भारत की एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर मल्होत्रा है और 65वें स्थान पर दवा कम्पनी बायोकॉन की एम.डी. और सीईओ किरण मजूमदार शॉ है |
* फोर्ब्स 2019 की प्रभावशाली महिलाओं में 100वे स्थान पर विश्व जलवायु कार्यकर्त्ता ग्रेटा थेनबर्ग है, जिन्हे हाल ही में टाइम्स मैगजीन के पर्सन ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया है |

स्थान / नाम / पद
1.एंजेला मर्केल / जर्मनी की चांसलर
2. क्रिस्टीन लेगार्ड / यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख
3. नैन्सी पेलोसी /अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष
4. उर्सुला वॉन डेर लेयेन / यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
5. मैरी बर्रा / जनरल मोटर्स की सीईओ
6. मेलिण्डा गेट्स / बिल तथा मेलिण्डा गेट्स फाउंडेशन

error: Content is protected !!