Current AffairsUGC HINDI

हिंदी साहित्य – वाक्य

Contents Find In This Post

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है ?

(अ) मेरी कुछ समझ में न आया।

(ब) बच्चो! मेरी बातें ध्यान से सुनो।

(स) आप हम पर कृपा करें।

(द) वह आगे बढ़ने का प्रयत्न करता है।

उत्तर मेरी कुछ समझ में न आया।

प्रश्न 2 निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है:

(अ) वह निःसंतान दंपती की संतान हैं।

(ब) उसके घर की शोभा देखते ही बनती है।

(स) मुझे एक पानी का गिलास चाहिए।

(द) तुमने तो मुझे बड़ी निराशा दी।

उत्तर उसके घर की शोभा देखते ही बनती है।

प्रश्न 3 निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?

(अ) हम दोनों का घोर संबंध है।

(ब) उसको यह वाली बातें मत बोलो।

(स) श्याम हमेशा सशंकित रहता है।

(द) मैंने स्वेच्छा से यह काम किया है।

उत्तर मैंने स्वेच्छा से यह काम किया है।

प्रश्न 4 निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?

(अ) क्या आपने विंध्याचल पर्वत देखा है ?

(ब) हम घमासान युद्ध लड़ने को तैयार हैं।

(स) जैसी इस वर्ष वर्षा हुई वैसी कभी पहले नहीं हुई।

(द) दानवीर कर्ण दान देने में बहुत प्रसिद्ध थे।

उत्तर दानवीर कर्ण दान देने में बहुत प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 5 निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है –

(अ) मैं देखूंगा कि यह काम हो सकता है या नहीं।

(ब) वह बड़ी लड़ाकी औरत है।

(स) अपना दोष दूसरों के सिर क्यों जड़ते हो?

(द) सोहन से मिलो और उससे यह बातें बताओ।

उत्तर मैं देखूंगा कि यह काम हो सकता है या नहीं।

प्रश्न 6 ‘आदेश का पालन किया जाए’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है –

(अ) कर्तृवाच्य

(ब) कर्मवाच्य

(स) भाववाच्य

(द) कोई नहीं

उत्तर कर्मवाच्य

प्रश्न 7 निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य वाक्य चिह्नित कीजिए –

(अ) पुस्तक अलमारी में रखी जाती है।

(ब) रावण ने सीता का हरण किया।

(स) छात्रों द्वारा कुर्सी तोड़ डाली गयी।

(द) दरवाजे पर ताला लगा दिया जाये।

उत्तर रावण ने सीता का हरण किया।

प्रश्न 8 निम्नलिखित में से कर्मवाच्य नहीं है –

(अ) आदेश दिया जाये

(ब) दुकान से सामान लाया जाए

(स) तुम्हें गणित किसने पढ़ाया

(द) बाहर किसने आवाज दी

उत्तर बाहर किसने आवाज दी

प्रश्न 9 निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है –

(अ) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।

(ब) श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

(स) श्रीकृष्ण के अनेक प्रकार के नाम हैं।

(द) श्रीकृष्ण के अनेक नाम प्रमुख हैं।

उत्तर श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

प्रश्न 10 ‘कामायनी’ के रचियता जयशंकर प्रसाद हैं- इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है ?

(अ) लिंग सम्बन्धी अशुद्धि

(ब) वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धि

(स) वचन सम्बन्धी अशुद्धि

(द) कारक सम्बन्धी अशुद्धि

उत्तर वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धि



प्रश्न 11 ‘क्या वे लिखेंगे’ ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है –

(अ) क्या उनसे लिखा जाएगा ?

(ब) क्या वे लिख सकते हैं ?

(स) क्या वह लिखेगा ?

(द) क्या वे लिख सकेंगे ?

उत्तर क्या उनसे लिखा जाएगा ?

प्रश्न 12 ‘महात्मा गांधी का देश सदा आभारी रहेगा’ वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?

(अ) संज्ञा संबंधी

(ब) क्रिया संबंधी

(स) पदक्रम संबंधी

(द) अधिकपदत्व संबंधी

उत्तर पदक्रम संबंधी

प्रश्न 13 किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है –

(अ) उससे खाना नहीं खाया गया।

(ब) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

(स) बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।

(द) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

उत्तर बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।

प्रश्न 14 इनमें से कौनसा वाक्य शुद्ध है –

(अ) उसने मुझे खाने को बुलायाा।

(ब) उसकी ससुराल जयपुर में है।

(स) रास्तों को चौड़ी करना जरूरी है।

(द) मेरे को उससे एक बात कहना है।

उत्तर उसकी ससुराल जयपुर में है।

प्रश्न 15 इनमें अशुद्ध वाक्य है –

(अ) सभी बच्चों को दस-दस रूपए दें।

(ब) अधिकतर लोगों की यही राय है।

(स) प्रत्येक बच्चे को दो-दो पुस्तकें दी दाएँ।

(द) यह सुनकर बहुत दुःख हुआ।

उत्तर प्रत्येक बच्चे को दो-दो पुस्तकें दी दाएँ।

प्रश्न 16 इनमें से कौनसा वाक्य अशुद्ध है –

(अ) उसने मुझे पुस्तक दी।

(ब) तुम तुम्हारे गाँव कब जाओगे?

(स) मुझे तुमसे कुछ भी लेना-देना नहीं।

(द) वे सच्चे इंसान हैं।

उत्तर तुम तुम्हारे गाँव कब जाओगे?

प्रश्न 17 व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है –

(अ) विंध्याचल पर्वत भारत के मध्य में स्थित है।

(ब) वह मंगलवार को व्रत रखता है।

(स) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।

(द) वर्षाकाल में बीमारियाँ बढ़ जाती हैं।

उत्तर विंध्याचल पर्वत भारत के मध्य में स्थित है।

प्रश्न 18 इनमें व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है –

(अ) यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।

(ब) उसने बड़े ध्यान के साथ मेरी बात सुनी।

(स) कार्यकर्ता दृढ़ता से संगठित रहे।

(द) मैं वहां पहुंचा ही था कि आप आ गये।

उत्तर उसने बड़े ध्यान के साथ मेरी बात सुनी।

प्रश्न 19 व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है –

(अ) यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।

(ब) यद्यपि वह मोटा है, फिर भी तेज दौड़ता है।

(स) कृपया शीघ्र उत्तर दें।

(द) हमें परस्पर में सहयोग करना चाहिए।

उत्तर हमें परस्पर में सहयोग करना चाहिए।

प्रश्न 20 व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है –

(अ) ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं।

(ब) रविवार के दिन अवकाश रहता है।

(स) प्रातःकाल के समय घूमने जाना चाहिए।

(द) सारे विश्वभर में आज उथल-पुथल मची हुई है।

उत्तर ग्रीष्मकाल में दिन बड़े होते हैं।

प्रश्न 21 निम्नांकित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य कौन-सा है –

(अ) आपके दर्शन कर मैं प्रसन्न हुआ।

(ब) काशी नगरी सदा विद्या का केंद्र रही है।

(स) आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।

(द) उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

उत्तर आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।

प्रश्न 22 निम्नांकित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है –

(अ) यह दवा रोग को समूल सहित नष्ट कर देगी।

(ब) यह दवा रोग को समूल में नष्ट कर देगी।

(स) यह दवा रोग से समूल में नष्ट कर देगी।

(द) यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।

उत्तर यह दवा रोग को समूल नष्ट कर देगी।

प्रश्न 23 इनमें से किस वाक्य में विशेषण से संबंधित अशुद्धि है –

(अ) वे बहुत अच्छे इंसान हैं।

(ब) यहां पर शुद्ध गाय का दूध मिलता है।

(स) हमें मानवमात्र का भला सोचना चाहिए।

(द) ओलावृष्टि के कारण अधिकांश फसल नष्ट हो गई।

उत्तर यहां पर शुद्ध गाय का दूध मिलता है।

प्रश्न 24 किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है –

(अ) सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।

(ब) बच्चा दूध पीकर सो गया।

(स) आयोजकों ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।

(द) कुत्ते जोर-जोर से भोंक रहे थे।

उत्तर सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।

प्रश्न 25 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य शुद्ध नहीं है –

(अ) मेरे पास पचास रूपये हैं।

(ब) अपना काम करके वह लौट आया।

(स) यद्यपि वे अनपढ़ हैं, फिर भी बेवकूफ नहीं हैं।

(द) वह सदैव ही सत्य बोलता है।

उत्तर वह सदैव ही सत्य बोलता है।



प्रश्न 26 इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है –

(अ) सभाभवन में अनेक लोग उपस्थित थे।

(ब) संभवतः वह आज अवश्य आयेगा।

(स) पुस्तकालय में अनेकों पुस्तकें हैं।

(द) इस गुप्त रहस्य को किसी पर प्रकट मत करना।

उत्तर सभाभवन में अनेक लोग उपस्थित थे।

प्रश्न 27 इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है –

(अ) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।

(ब) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

(स) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।

(द) यह वही स्थल है जहां कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।

उत्तर दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

प्रश्न 28 इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है –

(अ) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

(ब) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।

(स) लोग खुलकर हँस रहे थे।

(द) ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।

उत्तर सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

प्रश्न 29 इनमें व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है –

(अ) दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।

(ब) यह डिब्बा केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित है।

(स) शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।

(द) आज की वर्तमान स्थित में देश असमंजस में है।

उत्तर शीघ्र ही वह आन्दोलन देशव्यापी हो गया।

प्रश्न 30 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है –

(अ) बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

(ब) वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।

(स) सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत सी बातों को सीखते हैं।

(द) मैं वहां पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।

उत्तर बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

प्रश्न 31 इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है –

(अ) छात्रों द्वारा सजावट की गई।

(ब) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।

(स) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

(द) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

उत्तर मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

प्रश्न 32 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही नहीं है –

(अ) परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।

(ब) मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।

(स) वह सदैव ही सत्य बोलता है।

(द) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।

उत्तर वह सदैव ही सत्य बोलता है।

प्रश्न 33 इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है –

(अ) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

(ब) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।

(स) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।

(द) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।

उत्तर प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

प्रश्न 34 ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है –

(अ) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं – सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।

(ब) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।

(स) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।

(द) क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

उत्तर क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

प्रश्न 35 व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है –

(अ) प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए।

(ब) वह पांव से जूता उतार रहा है।

(स) रमा को उसकी योग्यता पर अहंकार है।

(द) वह विदुषी महिला है।

उत्तर वह विदुषी महिला है।

प्रश्न 36 इनमें से कौनसा विकल्प ‘सरल वाक्य’ के अन्तर्गत आएगा –

(अ) बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई।

(ब) प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।

(स) छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।

(द) श्याम आया और मोहन चला गया।

उत्तर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।

प्रश्न 37 निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-

(अ) मैं प्रतिदिन खेलता हूं।

(ब) बालक से पढ़ा नहीं जाता।

(स) लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।

(द) संगीता से पत्र लिखा जाता है।

उत्तर मैं प्रतिदिन खेलता हूं।

प्रश्न 38 निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-

(अ) उसके द्वारा भोजन पकाया गया।

(ब) मैं उठ नहीं सकता।

(स) मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।

(द) हमारे द्वारा रास्ताा आसानी से पार किया गया।

उत्तर मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।

प्रश्न 39 निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है –

(अ) मुझे पाठ याद करना है।

(ब) मुझको पाठ याद करना है।

(स) मेरे को पाठ याद करना है।

(द) मेरे को याद पाठ करना है।

उत्तर मुझे पाठ याद करना है।

प्रश्न 40 ‘यह पुष्प बड़ा सुन्दर है’-वाक्य में अशुद्धि है –

(अ) संज्ञा सम्बन्धी

(ब) सर्वनाम सम्बन्धि

(स) विशेषण सम्बन्धी

(द) क्रिया सम्बन्धी

उत्तर विशेषण सम्बन्धी

प्रश्न 41 कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है ?

(अ) क्रिया से

(ब) कर्ता से

(स) कर्म से

(द) संज्ञा से

उत्तर कर्ता से

प्रश्न 42 निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

(अ) टेलीविजन पर सारी घटनाएं बताई गई।

(ब) मैंने उसकी आड़े हाथों खबर ली।

(स) जिलाधिकारी का आदेश है कि सभी नियम का पालन करें।

(द) उसका पिता भला आदमी था।

उत्तर जिलाधिकारी का आदेश है कि सभी नियम का पालन करें।

प्रश्न 43 निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य छांटिए –

(अ) सभा में सभी वर्ग के लोग थे।

(ब) भारत में कई जातियों के लोग रहते हैं।

(स) इस कक्षा में सबसे अच्छा छात्र कौन है ?

(द) तुम अपनी किताबें ले आओ।

उत्तर सभा में सभी वर्ग के लोग थे।

प्रश्न 44 ‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है –

(अ) आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।

(ब) आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।

(स) प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर था।

(द) आज प्राचार्य गीत को गायेंगे।

उत्तर आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।

प्रश्न 45 निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाक्य छांटिए।

(अ) मेरी दादी रोज घूमने जाती है।

(ब) उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

(स) क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?

(द) मजदूर फसल काट रहे हैं।

उत्तर उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

प्रश्न 46 निम्नलिखित विकल्पों में से अशुद्ध वाक्य पहचानिए-

(अ) देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

(ब) हमको कभी भी परस्पर एक दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए।

(स) कृपया मेरी इस प्रार्थना को स्वीकार करें।

(द) क्या आप भरतपुर गए थे।

उत्तर हमको कभी भी परस्पर एक दूसरे से नहीं लड़ना चाहिए।

प्रश्न 47 निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य नहीं है ?

(अ) प्रेमचंद ने गोदान लिखा।

(ब) कैदी रिहा कर दिये जायें।

(स) ट्रक ने सारा समान पहुंचा दिया।

(द) राधा लिख नहीं पाती।

उत्तर कैदी रिहा कर दिये जायें।



प्रश्न 48 निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाक्य नहीं है –

(अ) सीता पुस्तक पढ़ती है।

(ब) रमा सितार बजाती है।

(स) पुस्तक पढ़ी जाती है।

(द) वह पत्र लिखता है।

उत्तर पुस्तक पढ़ी जाती है।

प्रश्न 49 ‘वह सबसे सुंदरतम साड़ी है।’ वाक्य में अशुद्धि है –

(अ) संज्ञा विषयक

(ब) सर्वनाम संबंधी

(स) विशेषण संबंधी

(द) परसर्ग संबंधी

उत्तर विशेषण संबंधी

प्रश्न 50 शुद्ध वाक्य वाले विकल्प का चयन कीजिए –

(अ) मैं रविवार के दिन घूमने जाता हूं।

(ब) आपका कमीज फट गया है।

(स) राजस्थान के लोग मेहनती हैं।

(द) उसकी भाषा देवनागरी है।

उत्तर राजस्थान के लोग मेहनती हैं।

प्रश्न 51 निम्नलिखित में से गलत विकल्प है –

(अ) मैं प्रतिदिन गीता-पाठ करती हूँ। – कर्तृवाच्य

(ब) मुझसे इतना दुःख नहीं सहा जाता। – भाववाच्य

(स) मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। – कर्मवाच्य

(द) मज़दूर लकड़ी काट रहा है। – कर्तृवाच्य

उत्तर मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। – कर्मवाच्य

प्रश्न 52 ‘भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।’ वाक्य किस वाच्य से संबंधित है ?

(अ) कर्तृवाच्य

(ब) कर्मवाच्य

(स) भाववाच्य

(द) कर्मधारय वाच्य

उत्तर कर्मवाच्य

प्रश्न 53 ‘वह दृश्य देख मेरी आँख में आँसू आ गया।’ वाक्य में अशुद्धि का कारण है –

(अ) लिंग संबंधी

(ब) अनुपयुक्त शब्द के कारण

(स) सर्वनाम संबंधी

(द) वचन संबंधी

उत्तर वचन संबंधी

प्रश्न 54 ‘अबीर के द्वारा पत्र लिखा गया’, यह उदाहरण किस वाच्य का है –

(अ) कत्र्तृवाच्य

(ब) कर्मवाच्य

(स) भाववाच्य

(द) कोई नहीं

उत्तर कर्मवाच्य

प्रश्न 55 निम्नलिखित वाक्यों में से कौनसा वाक्य अशुद्ध है –

(अ) मैं तुझे बता दूंगा।

(ब) मोहन और उसका पुत्र व्यस्त हैं।

(स) वह अपना चश्मा भूल गया।

(द) हमारे प्रांत के लोग मेहनती है।

उत्तर हमारे प्रांत के लोग मेहनती है।

प्रश्न 56 निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है –

(अ) मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।

(ब) मैं नहीं पढ़ता।

(स) लोग बकते हैं।

(द) रमेश नहाया।

उत्तर मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।

प्रश्न 57 निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में कर्मवाच्य है –

(अ) राम पुस्तक पढ़ रहा है।

(ब) शिक्षक ने विद्यार्थी की प्रशंसा की।

(स) लड़की सिलाई सीख रही है।

(द) कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।

उत्तर कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।

प्रश्न 58 निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है –

(अ) पुस्तकों में यह श्रेष्ठ है।

(ब) वे अच्छे अध्यापक हैं।

(स) वे लोग जा रहे हैं।

(द) चाय में कौन गिर गया ?

उत्तर चाय में कौन गिर गया ?

प्रश्न 59 अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए –

(अ) पूजनीय पिताजी आ रहे हैं।

(ब) हम रात में भोजन खाते हैं।

(स) वे लोग जा रहे हैं।

(द) चोर दुम दबाकर भाग गया।

उत्तर हम रात में भोजन खाते हैं।

प्रश्न 60 सही कथन चुनिए –

(अ) भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।

(ब) कर्तृवाच्य में केवल सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।

(स) कर्मवाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों प्रकार की क्रियाएं प्रयुक्त होती हैं।

(द) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जाता।

उत्तर भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 61 निम्नलिखित में से क्रम भंग संबंधी अशुद्धि वाला वाक्य है –

(अ) अधिकतर हिन्दी के लेखक निर्धन हैं।

(ब) सहकारिता का अर्थ मिलजुल कर काम करना है।

(स) हम रात में भोजन करते हैं।

(द) यह आप पर निर्भर है।

उत्तर अधिकतर हिन्दी के लेखक निर्धन हैं।

प्रश्न 62 कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है –

(अ) धावकों से दौड़ा नहीं गया।

(ब) राम ने खाना खाया।

(स) किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।

(द) बच्चे घर जा रहे हैं।

उत्तर किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।

प्रश्न 63 शुद्ध वाक्य छांटिए –

(अ) रावण की हत्या राम ने की थी।

(ब) सब लोग अपनी रजाई लेकर सो गए।

(स) ‘पंजाब के भूगोल’ की एक प्रति खरीदनी है।

(द) पेड़ पर कोयल कूक रही थी।

उत्तर पेड़ पर कोयल कूक रही थी।

प्रश्न 64 वचन संबंधी अशुद्धि से रहित वाक्य है –

(अ) वे लोग विविध विषय से परिचित थे।

(ब) दिल्ली में चार गिरफ्तारी हुई।

(स) ऐसे हालातों में ख्याल रखना।

(द) जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।

उत्तर जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।

प्रश्न 65 कर्तृवाच्य का प्रयेाग नहीं हुआ है –

(अ) महेश स्कूल से आ रहा है।

(ब) अखबार पढ़े जाते हैं।

(स) माली बगीचे में फूल तोड़ रहा है।

(द) कुत्ता सारी रात भौंकता रहा।

उत्तर अखबार पढ़े जाते हैं।

प्रश्न 66 अशुद्ध वाक्य है –

(अ) राष्ट्र की उन्नति, संस्कृति और शक्ति उसकी एकता पर निर्भर है।

(ब) उस पर घड़ों पानी पड़ गया।

(स) उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है।

(द) आपमें आवश्यक गुणों की कमी है।

उत्तर उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है।

प्रश्न 67 शुद्ध वाक्य नहीं है –

(अ) इनके वेतन से केवल दाल रोटी हो जाती है।

(ब) हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी।

(स) गलियों को चौड़ा करना आवश्यक हो गया।

(द) हमें भोग विलास पर धन नष्ट नहीं करना चाहिए।

उत्तर इनके वेतन से केवल दाल रोटी हो जाती है।

प्रश्न 68 शुद्ध वाक्य है –

(अ) मन मयूर चाहता है कर्मट की तरह उछलते रहना।

(ब) कृपया उत्तर देने की कृपा करें।

(स) यह ऐसी पहले है जिसे सुलझा सकना संभव नहीं हो सकता।

(द) आपका यह मत ग्राह्य है।

उत्तर आपका यह मत ग्राह्य है।

प्रश्न 69 भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है –

(अ) मुझसे बैठा नहीं जाता।

(ब) राम से खाया नहीं जाता।

(स) मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।

(द) धूप में चला नहीं जाता।

उत्तर मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।

प्रश्न 70 वाह ǃ कितना सुंदर दृश्य है –

(अ) इच्छावाचक वाक्य

(ब) आज्ञावाचक वाक्य

(स) निषेधवाचक वाक्य

(द) विस्मयवाचक वाक्य

उत्तर विस्मयवाचक वाक्य

प्रश्न 71 तुम मत लिखो –

(अ) संकेतवाचक वाक्य

(ब) विधानवाचक वाक्य

(स) निषेधवाचक वाक्य

(द) आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर निषेधवाचक वाक्य

प्रश्न 72 वर्षा हो रही है –

(अ) निषेधवाचक वाक्य

(ब) विधानवाचक वाक्य

(स) विस्मयवाचक वाक्य

(द) आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर विधानवाचक वाक्य

प्रश्न 73 राम क्रिकेट खेलता है पर अच्छा नहीं |

(अ) सरल वाक्य

(ब) सयुंक्त वाक्य

(स) इनमे से कोई नहीं

(द) मिश्र वाक्य

उत्तर सयुंक्त वाक्य

प्रश्न 74 उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |

(अ) इच्छावाचक

(ब) कर्मवाच्य

(स) भाववाच्य

(द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर भाववाच्य

प्रश्न 75 जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिता जा चुके थे|

(अ) मिश्र वाक्य

(ब) सयुंक्त वाक्य

(स) सरल वाक्य

(द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर मिश्र वाक्य

प्रश्न 76 ईश्वर तुम्हें सफलता दे |

(अ) प्रश्नवाचक वाक्य

(ब) इच्छावाचक वाक्य

(स) आज्ञावाचक वाक्य

(द) विस्मयवाचक वाक्य

उत्तर इच्छावाचक वाक्य



प्रश्न 77 यदि सही दिशा में परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल हो जाओगे |

(अ) सरल वाक्य

(ब) सयुंक्त वाक्य

(स) मिश्रित वाक्य

(द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर मिश्रित वाक्य

प्रश्न 78 उसने परिश्रम तो बहुत किया किन्तु सफलता नहीं मिली |

(अ) सरल वाक्य

(ब) संयुक्त वाक्य

(स) मिश्रित वाक्य

(द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर संयुक्त वाक्य

प्रश्न 79 सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह जिससे आपेक्षित अर्थ प्रकट होता है क्या कहलाता है ?

(अ) वाक्य

(ब) पाठ

(स) अनुराग

(द) सभी

उत्तर वाक्य

प्रश्न 80 निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है –(अ) मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।

(ब) मैं नहीं पढ़ता।

(स) लोग बकते हैं।

(द) रमेश नहाया।

उत्तर मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।

error: Content is protected !!