Class-X

Class 10 Chapter 1 : Development विकास

NCERT Solutions for Class 10th Economics

Chapter 1

CBSE Class 10

 सामाजिक विज्ञान

अर्थशास्त्र

प्रश्नोत्तर पाठ -1

विकास

vikash

Revision Notes

विकास:

  • विभिन्न व्यक्ति, विभिन्न लक्ष्य

  • लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।

  • एक के लिए जो विकास है जरुरी नहीं कि वह दूसरे के लिए भी विकास न हो। यहाँ तक कि वह दूसरे के लिए विनाशकारी भी हो सकता है।

  • आय और अन्य लक्ष्य:- ज्यादा आय, बराबरी का व्यवहार, स्वतंत्रता, काम की सुरक्षा, सम्मान व आदर, परिवार के लिए सुविधाएँ, वातावरण आदि, राष्ट्रीय विकास की धारणाएँ निम्नलिखित हैं :

  • विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार, “2004 में प्रतिव्यक्ति आय जिन देशो में 453000 रूपये प्रति वर्ष या उससे अधिक है वह समृद्ध या विकसित राष्ट्र कहलाते है।

  • जिनकी आय 37000 रूपये प्रति वर्ष या उससे कम है वह विकासशील /निम्न आय वाले देश कहलाते हैं। ।

  • यू. एन. डी. पी. द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, “राष्ट्रीय विकास का अनुमान लोगों के शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थय स्थिति तथा प्रति व्यक्ति आय के आधार पर होता है।”

  • धारणीय विकास : विकास हो पर इससे परिवेश/पर्यावरण को हानि न पहुंचे।

  • धारणीयता:- ऐसी निरंतर प्रक्रिया जो भविष्य की नस्ल की उत्पादकता को हानि पहुँचाए बिना ही वर्तमान नस्ल की आवश्यकताओं की संतुष्टि करती है।

  • औसत आय:- देश की कुल आय को देश कि कुल जनसंख्या से भाग ओसत आय निकाली जाती है। यह प्रति व्यक्ति आय भी कहलाती है

  • शिशु मृत्यु दर:- किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाती

  • साक्षरता दर:- 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात को साक्षरता दर कहते हैं ।

  • निवल उपस्थिति अनुपात: 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुछ बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत उपस्थिति अनुपात कहलाता है।

  • राष्ट्रीय आय:- देश के अंदर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य तथा विदेशों से प्राप्त आय के जोड को राष्ट्रीय आय कहते

बहुवैकल्पिक प्रश्न (1 अंक वाले) प्रश्न

प्रश्न 1. देश की प्रति व्यक्ति आय उसकी गणना करके निकाली जा सकती है?

  1. व्यक्ति की कुल आय

  2. देश की कुल जनसंख्या में से राष्ट्रीय आय को विभाजित करके

  3. वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत

  4. देश का कुल निर्यात 

उत्तर– (2) देश की कुल जनसंख्या में से राष्ट्रीय आय को विभाजित करके

प्रश्न 2. केरल का शिशु मृत्यु दर कम है क्योंकि

  1. यहाँ की जलवायविक स्थितियाँ अच्छी है।

  2. यहाँ पर्याप्त आधारभूत संरचना है।

  3. यहाँ मूल स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का प्रावधान है।

  4. यहाँ निवल नामांकन अनुपात कम है।

उत्तर- (3) यहाँ मूल स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का प्रावधान है।

प्रश्न 3. शिशु मृत्यु दर क्या सूचित करता है?

  1. 7 वर्ष और उससे आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या

  2. किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात।

  3. स्कूल जाने वाले कुल बच्चों की संख्या

  4. एक वर्ष में जन्म लेने वाले कुल बच्चों की संख्या

उत्तर- (2) किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात।

प्रश्न 4. भारत के किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है?

  1. केरल

  2. बिहार

  3. उत्तर प्रदेश

  4. पंजाब

उत्तर-(1) केरल

प्रश्न 5. भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसका मानव विकास सूचकांक भारत से अधिक है?

  1. नेपाल

  2. श्रीलंका

  3. भूटान

  4. पाकिस्तान

उत्तर-(2) श्रीलंका

प्रश्न 6. हमारे समाज में विभिन्न वर्गों के विकास के लक्ष्य के द्वारा प्राप्त किए जा सकते है?

  1. शक्ति

  2. लोकतांत्रिक राजनैतिक प्रक्रिया

  3. हिंसक प्रदर्शन

  4. आंतकवाद

उत्तर- (2) लोकतांत्रिक राजनैतिक प्रक्रिया

प्रश्न 7.जी. डी. पी. का क्या अर्थ है?

  1. सकल डेयरी उत्पाद

  2. सकल घरेलू उत्पाद

  3. बड़ी विकास परियोजना

  4. बड़े घरेलू उत्पाद

उत्तर- (2) सकल घरेलू उत्पाद

प्रश्न 8. देशो के विकास की तुलना करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार क्या है?

  1. संसाधन

  2. जनसंख्या

  3. औसत आय

  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर-(3) औसत आय

प्रश्न 9. किसी देश की राष्ट्रीय आय को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देने पर निम्नलिखित में से क्या प्राप्त होता है?

  1. प्रति व्यक्ति आय

  2. सकल घरेलू उत्पाद

  3. मानव विकास सूचकांक

  4. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर-(1) प्रति व्यक्ति आय

प्रश्न 10. किसी देश के विकास को प्रायः निम्नलिखित में से किस आधार पर निर्धारित किया जाता है?

  1. प्रति व्यक्ति आय

  2. औसत साक्षरता दर

  3. लोगो का स्वास्थय स्तर

  4. इनमें से कोई नही।

उत्तर- (1) प्रति व्यक्ति आय

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से सर्वाधिक मानव विकास सूचकांक वाला राज्य कौन-सा है?

  1. केरल

  2. पंजाब

  3. उत्तर प्रदेश

  4. पश्चिम बंगाल

उत्तर-(1) केरल

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन सा गैर नवीनीकरण संसाधन है?

  1. वन

  2. जल

  3. खनिज तेल

  4. वायु ऊर्जा

उत्तर-(3) खनिज तेल

प्रश्न 13. यू एन डी पी के अनुसार किसी देश के विकास को आँकने का आधार निम्नलिखित में से कौन सा है?

  1. प्रति व्यक्ति आय

  2. लोगों की शिक्षा का स्तर

  3. लोगों का स्वास्थय स्तर

  4. उपरोक्त सभी

उत्तर- (4) उपरोक्त सभी

1 अंक वाले प्रशन :

प्रश्न 1. अन्य राज्यों की अपेक्षा केरल में शिशु मृत्युदर कम क्यों है ?

उत्तर- यहाँ स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था है।

प्रश्न 2.क्या सिर्फ औसत आय के आधार पर विकास की गणना करना सही है?

उत्तर- नहीं. क्योंकि उससे आय की असमानताओं का पता नहीं चलता।

प्रश्न 3. जीवन प्रत्याशा से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- व्यक्ति के संभावित जीवित रहने का औसत वर्ष।

प्रश्न 4.जी.डी.पी (GDP) का क्या अर्थ है ?

उत्तर– किसी देश का सकल घरेलु उत्पाद।

प्रश्न 5. भारत में सर्वाधिक उच्च मानव विकास सूचकांक किस राज्य का है?

उत्तर- केरल राज्य का।

प्रश्न 6. मानव विकास सूचकांक की गणना किस संगठन के द्वारा की जाती है?

उत्तर- यू.न.डी.पी. (UNDP)

प्रश्न 7. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ?

उत्तर- राशन वितरण की वह प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्यों पर गरीबों को सरकारी दुकानों के माध्यम से राशन बाँटा जाता है।

प्रश्न 8. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है ?

उत्तर- वे सुविधाएँ जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होती हैं।

प्रश्न 9. अनवीकरणीय संसाधनों का उचित उपयोग क्यों जरूरी है ?

उत्तर- क्योंकि ये संसाधन सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और इन्हें पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले संभावित प्रश्न):

प्रश्न 1. ‘विकास के लक्ष्य भिन्न-भिन्न होते हैं और कभी-कभी ये परस्पर विरोधी भी हो सकते है”, इस कथन को स्पष्ट करो।

उत्तर- प्रत्येक व्यक्ति या समूह के विकास के लक्ष्य भिन्न भिन्न हो सकते हैं और कई बार इनकी प्रकृति परस्पर विपरीत भी हो सकती है। एक के लिए विकास का लक्ष्य दूसरे के लिए विनाश का कारण भी बन सकता है। उदाहरण- नदी पर बाँध बनाना, वहाँ के किसानों के विस्थापन का कारण बन सकता है।

प्रश्न 2. एक विकासशील और विकसित देश की मुख्य विशेषताएँ क्या होती हैं ?

उत्तर- विकसित देश :

  1. नई तकनीक व विकसित उद्योग।

  2. उच्च स्तरीय रहन-सहन

  3. उच्च प्रति व्यक्ति आय

  4. साक्षरता दर उच्च।

विकासशील देश:

  1. औद्योगिक रूप से पिछड़े हुए।

  2. निम्न प्रति व्यक्ति आय।

  3. साक्षरता दर निम्न

प्रश्न 3. आय के अतिरिक्त और कौन से कारक हैं जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्तर- आय के अतिरिक्त बेहतर जीवन के लिए परिवार, रोजगार, मित्रता, सुरक्षा व समानता की भावना, शांतिपूर्ण माहौल आदि भी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि मुद्रा से केवल भौतिक वस्तुएँ ही खरीदी जा सकती हैं।

प्रश्न 4. आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए |

उत्तर- इससे ज्ञान व दक्षता प्राप्त होती है। रोजगार का स्तर बढ़ता है। नई तकनीकों का प्रयोग व स्तर बढ़ता है। लोगों में स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि के प्रति जागरूकता बढ़ती है। नए-नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता बढ़ती है।

प्रश्न 5. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए –

  1. शिशु मृत्यु दर

  2. निवल उपस्थिति अनुपात

  3. साक्षरता दर

उत्तर:-

  1. शिशु मृत्यु दर – किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पूर्व मरने वाले शिशुओं का अनुपात।

  2. निवल उपस्थिति अनुपात – 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत/अनुपात।

  3. साक्षरता दर – किसी देश अथवा राज्य की साक्षरता दर वहाँ के कुल लोगों की जनसँख्या व पढ़े लिखे लोगों के अनुपात को कहा जाता है। अधिकाँश यह प्रतिशत में दर्शाया जाता है। परन्तु कभी कभी इसे प्रति-कोटि (हर हज़ार पर) भी दिखाया जाता है।

प्रश्न 6. विकास की धारणीयता से क्या मतलब है? जल के उदाहरण की मदद से समझाइए?

उत्तर- देश या विश्व का विकास होता है बल्कि भविष्य में भी भावी पीढी के लिए स्तर बना रहे। उदाहरण

  1. भूमिगत जल एक प्राकृतिक संसाधन है।

  2. यह नवीकरणीय योग्य संसाधन है।

  3. इसका उपयोग सही प्रकार से करे जिससे भावी पीढी भी उपयोग कर सके।

  4. जल की गुणवत्ता को नही घटने देना चाहिए।

प्रश्न 7. एक विकासशील देश का विकसित देश के साथ तुलना के लिए दो आधारभूत मापदण्ड क्या है?

उत्तर

  1. राष्ट्रीय आय

  2. प्रतिव्यक्ति आय/औसत आय

  3. मानव विकास सूचकांक

प्रश्न 8. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है? ये क्यों महत्वपूर्ण है? भारत में जन सुविधाओं के नाम लिखिए।

उत्तर- सार्वजनिक सुविधाएँ-ये सुविधाएं जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार सुविधाएं और सेवा प्रदान करती है।

  1. जीवन विकास के लिए आवश्यक है।

  2. ये सुविधाएं और सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

  3. रक्षा, अस्पताल, गली की लाइट, पुलिस, सरकारी विद्यालय प्रदूषण मुक्त वातावरण, परिवहन, संक्रामक, बीमारियों से बचाव।

प्रश्न 9. विकास क्या होता है? विकास के दो पहलू क्या है?

उत्तर- विकास, जीवन में प्रगति एवं सुधार को बतलाता है। विकास के पहलू

  1. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।

  2. एक के लिए विकास परन्तु दूसरे के लिए नही।

  3. उदाहरण उद्योगपति बिजली पाने के लिए अधिक बांध चाहते है परन्तु इससे किसानों के मकान व खेती की जमीन जलमग्न हो सकती है।

प्रश्न 10. मध्यपूर्ण के देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होने के बावजूद भी उन्हें विकसित क्यों नही कहा जाता है?

उत्तर-ये विकसित देश नही कहा जा सकता इनका विकास का प्रदर्शन निम्नतर है।

  1. अधिकांश देशों मे बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नही है।

  2. पुरूषों और महिलाओं के साथ समान व्यवहार नही

  3. एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव होना

  4. साक्षरता दर निम्न होता है।

  5. लोगों के बीच असमानताएं

  6. स्वास्थ्य सूचक अच्छे नही

प्रश्न 11. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है? इसके दो लाभों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- राशन वितरण की एक प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्य पर गरीबों को सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से बाँटा जाता

लाभ

  1. गरीब को कम मूल्य पर राशन देना

  2. गरीबों के स्वास्थय और पोषण स्तर को सुधारना

प्रश्न 12. आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- आर्थिक विकास के लिए साक्षरता  निम्न कारणों से अनिवार्य है-

  1. यह ज्ञान और दक्षता देता है।

  2. रोजगार उत्पन्न करता है।

  3. आधुनिक तकनीक को लागू करने की क्षमता को बढ़ाता है।

  4. नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता का विकास

  5. लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य विज्ञान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा नियंत्रित करना।

प्रश्न 13. प्रति व्यक्ति आय तथा मानव विकास सूचकांक की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिए।

उत्तर- देश के विकास के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए दो मापदंड है –

  1. मानव विकास सूचकांक तथा

  2. प्रति व्यक्ति आय

  3. एचडीआई शैक्षिणक स्तर सूचक स्वास्थय स्थिति सूचक तथा प्रति व्यक्ति आय का औसत है।

  4. प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय है जो देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाली जाती है।

प्रश्न 14. सार्वजनिक सुविधाओं की किन्हीं तीन मुख्य उपयोगिताओं को उजागर कीजिए।

उत्तर – सार्वजनिक सुविधाओं की तीन मुख्य उपयोगिताएं 

  1. यह लोगों की वस्तुएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने का सबसे सस्ता और अच्छा तरीका है।

  2. राष्ट्रीय भावना का विकास

  3. सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास

  4. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिवहन उपलब्ध कराना आसान है।

प्रश्न 15. विकास की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर- विकास की विशेषताएँ –

    1. विकास लक्ष्यों का मिश्रण है।

    2. सुरक्षा, समानता, शिक्षा स्वास्थ्य की आंकाक्षा

    3. देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएं भिन्न परस्पर विरोधी हो सकती है।

    4. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य अलग-अलग हो सकते है।

error: Content is protected !!